Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: youtuber के घर ग्रेनेट अटैक मामले में SSP ने किया...

Jalandhar News: youtuber के घर ग्रेनेट अटैक मामले में SSP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखेें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस ने लिया ग्रेनेट अटैक के बाद पाकिस्तान डॉन भट्टी के खिलाफ ये एक्शन

जालंधर, ENS: रायपुर-रसूलपुर में बीते दिन यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड अटैक की घटना सामने आई थी। हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। इस मामले को लेकर एसएसपी गुरमीत सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रॉजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि भट्टी और संधू दोनों आपस में दोस्त ही थे।

संधू काफी चर्चित इंफ्यूलेंसर है। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्टिंग (गेम के जरिए पैसा कमवा कर देना) करवा दी। मगर दोबारा जब संधू ने इस पर मना किया तो इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद संधू के किसी समर्थक ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी की थी। ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। ये घटना हुई है, ये तो पुख्ता है। एक बार सभी गिरफ्तार हो जाएं तो फिर क्लियर हो पाएगा कि उक्त वारदात करने वाले आरोपी किसके साथ जुड़े हुए थे।

क्योंकि हमले की जिम्मेदारी और सारे हमले का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा जारी की गई। साथ ही भट्टी ने कारण बताया कि रॉजर संधू ने उनके इसलाम के बारे में गलत टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसने ये अटैक करवाया है। खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के मास्टरमाइंट शीजान अख्तर ने की है। वहीं इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने शहजाद भट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को जब पता चला कि उक्त घटना हुई है तो तुरंत जिम्मेदारी लेने का सोर्स पता लाना शुरू किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ली है। जिसके बाद पुलिस उक्त अकाउंट भारत में बैन करने के लिए कंपनी को लिखा था। रात में भट्टी का अकाउंट पंजाब पुलिस की अर्जी पर भारत में बैन कर दिया गया। अब भट्टी का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में नहीं खुल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -