पचरंगा के पास स्कूल बस और कार की टक्कर, जानी नुक्सान से बचाव
जालंधरः नेशनल हाईवे कुरेशिया नाके के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को गंभीर चोट लगी है। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि सनेरा पुल के पास एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड पर करवाया और रोड को क्लियर करवाया।
वहीं दूसरी घटना भोगपुर के पास हुई। इसमें तेज रफ्तार कार और स्कूल बस की आपस में टक्कर हो गई। घटना में कार आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक आपस में बहस करने लगे तो मौके पर पहुंचकर एसएसएफ की टीमों ने सड़क से वाहन हटवाए और मामला शांत करवाया।