जालंधर, ENS: पंजाब भर में ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज गुरु नानक पुरा में स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ, पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर, ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने दबिश दी। इस दौरान जहां संदिग्ध घरों की तालाशी ली गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके पूछताछ की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पहले जनवरी में मुहिम चलाई गई थी।
वहीं अब ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत आज गुरु नानक पुरा में कार्रवाई की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिशनर द्वारा कल और आज में 100 जगहों पर रेड की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ औचक चैकिंग के दौरान एक से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ के दौरान पिछले केसों को ट्रेस किया गया।
उन्होंने कहा कि आज भी गली मोहल्ले सहित अन्य चौकों पर ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत कार्रवाई कर रही है। इस दौरान लोग भी अपराध को रोकने के लिए जागरूक हो रहे है और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सूचनाएं दे रहे है। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि जिस तरह नशे के खिलाफ मुहिम चलाकर तस्करों पर नकेल कसी गई है, उसी तरह अब गैंगस्टरों पर नकेल कसी जा रही है।
