Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: XUV गाड़ी और 90 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार,...

Jalandhar News: XUV गाड़ी और 90 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीआईए स्टाफ देहात पुलिस ने तस्कर से एक्सयूवी गाड़ी और 90 किलो चूरा पोस्त की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि उनकी सीआईए टीम ने करतारपुर इलाके में एक विशेष कार्रवाई की थी, जहां कार्रवाई के दौरान एक्सयूवी गाड़ी चालक की तालाशी ली गई और तालाशी के दौरान 90 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र गुरचरण सिंह निवासी जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान उनकी टीम ने आरोपी को गुरुद्वारा साहिब दयालपुर के पास रोका, जहां तालाशी के दौरान गाड़ी से कई प्लास्टिक की थैलियां बरामद की गई, जिसमें भारी मात्रा में चूरा पोस्त था। जब्त की गई चूरा पोस्त में 20 किलो के 4 बैग और 10 किलो का एक बैग था, जिसमें कुल 90 किलो चूरा पोस्त था। इस दौरान आरोपी के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली सफेद एक्सयूवी 500 भी बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। इनमें अगस्त 2019 में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला, दिसंबर 2019 और मार्च 2020 में पुलिस स्टेशन जगराओं में डकैती के मामले और 2024 में पुलिस स्टेशन शहरी खरड़ और एएनटीएफ सेक्टर -79 में नशे से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ आज एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15सी-61-85 के तहत एक ओर मामला पुलिस स्टेशन करतारपुर में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नवंबर 2024 में नाभा जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था, जिसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -