जालंधर, ENS: रायपुर में रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि इस मामले में 2 का पुलिस ने एनकाउंटर भी किया है। वहीं अब पुलिस ने 2 युवकों को पिस्टल सहित काबू किया है। वहीं दूसरी ओर ग्रेनेड हमले को लेकर अब शहजाद भट्टी ने एसएसपी गुरमीत सिंह को दो टूक सुना दी। इस दौरान एसएसपी की सैलेरी को लेकर कई अहम बातें की।
वीडियो जारी करते हुए शहजाद ने कहा कि हमें यूट्यूबर या आतंकी कहकर नाम खराब ना करे। शहजाद ने कहाकि जितने आपके यूट्यूबर पैसे कमाते है उतने का मेरे घर में शेर घोष खा जाता है। शहजाद ने एसएसपी पर आरोप लगाते हुए कहाकि मामले की सही जांच नहीं की जा रही। अगर पैसे लेकर मामले की जांच कर रहे हो या फिर इस घटना को लेकर असल बात नहीं बता रहे हो कि वह इस्लाम धर्म को टारगेट करता था। इस दौरान वह उन्हें बता देता हैकि मामले धर्म का है।
वहीं शहजाद ने एसएसपी को कहाकि जितनी आपकी उम्र है, उससे लगता है कि आपने अच्छी सर्विस की होगी। इस दौरान शहजाद ने कहा कि उसने पुलिस को सारे सबूत भेज दिए थे, लेकिन फिर भी जांच नहीं की गई। इस दौरान शहजाद भट्टी ने एक अन्य वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर में रखे शेर को दिखा रहा है। वहीं रोजर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो युवकों द्वारा ग्रेनेड घर पर फेंका जा रहा है।