Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: Server बंद होने से Driving Test Track पर लोग हुए...

Jalandhar News: Server बंद होने से Driving Test Track पर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के नजदीक बने ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आए दिन सर्वर बंद रहने की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंचने वाले आवेदकों को बार-बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है, जिससे उनमें रोष भी बढ़ता है। ड्राइविंग टेस्ट पर सर्वर सिस्टम में तकनीकी खामियों की दिक्कत के कारण काम ठप हो रहा है और मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा आवेदकों को यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि सर्वर बंद है और टेस्ट संभव नहीं है। न्यूजीलैंड से भारत लौटे राहुल ने बताया कि वह इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनाना है, जिसके लिए अपना लाइसेंस बनाने के लिए भारत लौटा है।

वह साढ़े चार घंटे से ज्यादा समय हो चुका कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पहले जनरेटर नही चल रहा था, जब जनरेटर चला तो स्टाफ ने यह कहना शुरू कर दिया कि सर्वर बंद है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को उनकी वापसी है और दस दिन उनके पास बचे है। ऐसे में लाइसेंस कैसे बनेगा। वहीं टेस्ट ट्रैक पर मौजूद आवेदकों ने कहा कि वह दूसरी बार आए है। सारा दिन निकल गया लेकिन उनका लाइसेंस नहीं बना।

उन्होंने कहा कि वह 12 बजे से लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक बजे स्टाफ ने कह दिया कि लंच टाइम हो गया है और ढाई बजे के करीब स्टाफ वापस लौटा और कहने लगा के सर्वर पर बंद हो गया। उन्होंने पहले अपॉइंटमेंट के 250 रुपए दिए थे और फिर दोबारा से पैसे देने पड़े। ऐसे में कौन जिम्मेवार है। वहीं टेस्ट ट्रैक ले रहे स्टाफ के अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब का स्तर पर बंद है अगर किसी को कोई परेशानी आ रही है तो उसे दुबारा अपार्टमेंट उनकी तरफ से दे दी जाएगी। किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा ये टैक्नीकल इश्यू है कभी भी हो सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -