जालंधर, ENS: पंजाब भर में किसानों ने आज कैबिनेट मंत्रियों के घर के बाहर धरना लगाने का ऐलान किया है। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के सुरक्षा कर्मियों की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वह कैबिनेट मंत्री के घर के पास बने पार्क में पुलिस वर्दी में ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने से सुरक्षा कर्मी सरेआम मस्ती कर रहे है। इस वायरल वीडियो को लेकर सुरक्षा कर्मी सवाल के घेरे में आ गए है।
बता दें कि पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को हटा दिया था। पंजाब पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने के लिए किसानों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि हिरासत में लिए गए अधिकांश किसान नेताओं को रिहा कर दिया गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से किसान संगठन पंजाब सरकार के खिलाफ उग्र हो गए। नाराज किसानों ने आज आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करके विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार ने उन्हें धोखा दिया और 19 मार्च को पुलिस ने उन्हें शंभू और खनौरी बॉर्डर से जबरन खदेड़ा दिया। इसी को लेकर 31 मार्च यानी आज कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया है।