जालंधर, ENS: किशनगढ़ के गांव बल्लां में बच्चों से भरी निजी स्कूल हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए गांव बल्लां पहुंची। तभी बिजली का खंभा स्कूल बस के ऊपर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस बारे में पावरकॉम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन 4 घंटे बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
लोगों ने बताया कि सड़क के एक तरफ गटर का ढक्कन वाहनों के गुजरने से टूट गया था। बस को बचाने के दौरान ड्राइवर ने साइड से बस निकालने की कोशिश की तो हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब है और सड़क पर पत्थर भी पड़े हुए हैं। इसकी मरम्मत की जा रही है। पावरकॉम के कर्मचारी कई घंटे देरी से पहुंचने के कारण बिजली आप आपूर्ति बंद कर दी गई गई थी और टूटे हुए तार के पोल को हटा दिया गया था। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। देर शाम तक गांव की बिजली बंद रही और गांव में अंधेरा छाया रहा।
