Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नव वर्ष को लेकर Eastwood और Royal King Resort में...

Jalandhar News: नव वर्ष को लेकर Eastwood और Royal King Resort में हुआ हंगामा, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दुनियां भर में 31 दिसंबर की रात लोगों ने जश्न मनाया। जहां लोगों ने आतिशबाजी और मस्ती करके नव वर्ष की शुरुआत की। वहीं ईस्टवुड और रॉयल किंग रिजार्ट में देर रात भारी हंगामा हो गया। ईस्टवुड में लोगों और ईस्टवुड के कर्मियों में झड़प का मामला सामने आया है, जबकि दूसरी ओर रॉयल किंग रिजार्ट में पार्टी को लेकर हंगामा हुआ है। दरअसल, ईस्टवुड विलेज में देर रात जमकर लोगों द्वारा हुल्लड़बाजी की गई। इस दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे लोगों को बाउंसरों ने उनकी छित्तर परेड करके सबक सिखाया। ईस्टवुड के कर्मियों का कहना है कि शराबियों द्वारा हुल्लड़बाजी करते हुए सामान बिखेरा जा रहा था। जिसके कारण उन्हें मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। वहीं ईस्टवुड के बाहर सड़क पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां एक पक्ष के नौजवान द्वारा सरेआम दूसरे पक्ष के नौजवान पर गंडासे बरसाए गए।

लोगों का कहना है कि रॉयल किंग रिजार्ट की ओर से इवेंट रखा गया था, जहां 700 रुपए इवेंट की एंट्री थी। इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि उसने 2500-2500 रुपए दिए, लेकिन उसके बावजूद अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जा रही और कर्मियों द्वारा गेट बंद किए जा रहे है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि रॉयल किंग रिजार्ट में पार्टी बच्चों ने रखी हुई थी। जिसमें एक पास की कीमत 700 रुपए रखी थी। जब लोग यहां पास लेने आए तब कर्मियों द्वारा दामों में बढ़ौतरी कर दी गई। जिसके बाद जब लोग अंदर पहुंचे तो उनसे बाद में खाने के पैसे लिए गए। इसके बाद रात 11 बजे दोबारा कहा गया कि उनके पास परमिशन है, लेकिन वह प्रोग्राम को आगे नहीं बढ़ा सकते। जिसके बाद प्रोग्राम को बंद किया जा रहा है। आरोप है कि अंदर बच्चों को ड्रिंक पिलाई जा रही है। व्यक्ति ने बताया कि प्रोग्राम की टाइमिंग 7 बजे से देर रात 1 बजे तक की परमिशन थी। व्यक्ति ने कहा कि लवली सहित हरियाणा और अन्य युवकों ने मिलकर पार्टी करवाई थी।

आरोप है कि अंदर डीजे भी बंद कर दिया गया। व्यक्ति ने कहा कि वह 12 से 13 हजार रुपए खर्च किए गए। व्यक्ति ने कहा कि अब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि प्रोग्राम के लिए पुलिस की ओर से कोई परमिशन नहीं ली गई है, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जहां लोगों ने रॉयल किंग रिजार्ट में जश्न को लेकर 1500 रुपए लेने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। लोगों का कहना हैकि रॉयल किंग रिजार्ट की ओर से 1500 रुपए फ्रॉड किया गया है। व्यक्ति ने बताया कि 1500 रुपए की एंट्री पर खाने के लिए कहा गया था, लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो यहां कुछ भी खाने को नहीं मिला। लोगों ने रॉयल किंग रिजार्ट में शराब परोसे जाने के आरोप लगाए गए।

लोगों का आरोप है कि बिना परमिशन पुलिस ने नहीं ली गई। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि रॉयल किंग रिजार्ट के अंदर अभी मैनेजर या कोई सीनियर कर्मी नहीं मिला है। लेकिन अन्य कर्मी को दस्तावेज थाने में दिखाने के आदेश जारी किए गए है। लोगों का आरोप है कि रॉयल किंग रिजार्ट में इवेंट करवाया गया, जहां 700 रुपए मैन्यू लोगों को बताया गया, लेकिन जब लोग यहां पहुंचे तो उन्हें कोई भी फेस्टिलटी नहीं दी गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि रॉयल किंग रिजार्ट में 16 साल के बच्चों को शराब पिलाई जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना हैकि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। ऐसे में अगर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या शराब परोसने का मामला सामने आता है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -