जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड पर स्थित पूर्व कांग्रेस विधायक रजिंदर बेरी के पेट्रोल पंप पर करिंदे से 3 बाइक लुटेरे 3 हजार रुपये की लूट लिए। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सिरकी तिवारी ने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को पंप बंद करने के लिए बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन बाइक पर सात युवक सवार होकर पंप पर आए। उन्होंने पहले तीनों बाइकों में 900 रुपये का तेल डलवाया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेल डलवाने के बाद पंप पर काम करने वाले करिंदे ने युवकों से पैसों मांगे तो वह उससे मारपीट करने लग पड़े। उसी दौरान पास में पंप के सेल लेकर खड़ा युवक वहां से दफ्तर में जाने लगा तो 3 युवकों ने उसे पकड़ कर 3 हजार रुपये लूट लिए और वहां से भाग गए, जिसकी पंप पर काम करने वाले करिंदे ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।
वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक रजिंदर बेरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंप पर युवक काम कर रहे थे कि उसी दौरान तीन बाइकों पर युवक आए। पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद पंप पर काम करने वाले पैसे लूटकर भाग, जिसकी सीसीटीवी वीडियों उन्होंने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और उन्होंने अपनी तरफ से जांच की पत चला है कि आरोपी कंगनीवाल के रहने वाले है लेकिन पुलिस को उनका नहीं पता चल सका। इस संबंध में थाना रामामंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंद से बात करने की बात कोशिश की तो उन्होंने काल नहीं उठाई।