जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते लंबा पिंड चौक के पास आटो में बैठी युवती से बाइक झपटमारों ने बैग छीन लिया। आटो में बैठी युवती ने बैग को बचाने के लिए झपटमारों का विरोध किया लेकिन वह बैग को बचाते आटो से नीचे गिर गई और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। नीचे गिरने के दौरान आटो चालक ने शोर मचाया लेकिन बाइक की रफ्तार जादा होने के कारण झपटमार भागने में कामयाब हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल हालत में युवती को इलाज के एचपी अस्पताल में दाखिल करवाया और शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। सूचाना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम आटो सवार मिनाक्षी ने बताया कि वह पीएपी चौक की तरफ से लंबा पिंड चौक की तरफ आ रही थी। कि उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार झपटमारों में उनके हाथ में पकड़ा हुआ बैग छीनने की कोशिश।
मिनाक्षी ने बैग को बचाने के लिए झपटमारों का विरोध किया लेकिन बैग नहीं बचा पाई। बैग को झपटमारों से बचाते वह नीचे गिर गई, हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवती पुलिसकर्मी की बहन है। बैग में एक लैपटाप और हजारों रूपये की नकदी थी, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। वारदात होने के बाद आटो चालक ने झपटमारों का विरोध और उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठा झपटमार भागने में कामयाब हो गए। सूचाना पाकर मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस जांच में जुट गई।