Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: ट्रेन के लोको पायलट पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से...

Jalandhar News: ट्रेन के लोको पायलट पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी पर्स छीनकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रेलवे कर्मचारियों पर हमले की पिछले 10 दिनों में दूसरी वारदात सामने आई है जिससे रेलवे कर्मचारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। शनिवार रात साढ़े 12 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे लोको पायलट पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। लुटेरे लोको पायलट को घायल करके उसका मोबाइल फोन व पर्स लूट कर फरार हो गए। इसी तरह से 21 जनवरी को आर.पी.एफ. के जवान पर भी हमला हुआ था। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक जम्मू जाने वाली ट्रेन संख्या 14803 का लोको पायलट तेजपाल सिंह शनिवार रात साढ़े 12 बजे सिटी रेलवे पर उतरा और डी.एम.यू. शैड् के पास स्थित लोको पयलट एंड गार्ड रनिंग रूम में जा रहा था।

रास्ते में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोको पायलट तेजपाल सिंह पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान अफरा-तफरी में हमलावरों ने तेजपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। लुटेरे घायल का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वहीं से ड्यूटी पर आ रहे लोको पायलट लखवीर सिंह व अमित यादव ने तेजपाल सिंह को घायल अवस्था में देखा और संभाला। इसके बाद वह उसे रेलवे अस्पताल लेकर गए। इसके बाद तेजपाल सिंह को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल का खून काफी बह चुका था। वहीं, अखिल भारतीय ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संगठन के मंडल सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीनियर डी. एस. सी. आर.पी.एफ., डी.आर.एम. सहित सीनियर अधिकारियों को सूचित किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित यूनियनों द्वारा इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के समीप रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आर.पी.एफ.) के एक हैड कांस्टेबल पर 2 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आर. पी. एफ. के हैड कांस्टेबल भूपिंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में जी.आर.पी. थाने में पर्चा दर्ज करवाया गया है, लेकिन हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आ सके। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उक्त हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page