Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है ओलावृष्टि,...

Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है ओलावृष्टि, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 3 दिन से आए मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हो गया। मकसूदां, डीएवी फ्लाइओवर और दाना मंडी साइड सहित ग्रामीण इलाकों संसारपुर, कैंट एरिया में बारिश हो रही है। शहर के अंदरूनी भागों में बादल छाए हैं और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने जालंधर में बारिश के चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जालंधर में हवा के साथ बिजली चमक सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 मार्च को बारिश का अनुमान जारी किया है। 20 मार्च को भी फुहारों के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

पिछले 3 दिन से मौसम खराब होने के चलते तापमान भी गिरकर अधिकतम 19 और न्यूनतम14 डिग्री दर्ज किया गया है। 20 मार्च को मौसम खराब रहने की वजह से तापमान में 1 डिग्री की और गिरावट का अनुमान है। शुक्रवार को जालंधर का अधिकतम तापमान 18 जबिक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है जिससे ठंडक का दौर आने वाले हफ्ते तक जारी रहेगा। शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब पश्चिम राजस्थान की तरफ खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है, जो ऊंचाई पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इन सब वजहों से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है, कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। आने वाले समय में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -