HomeBreaking NewsJalandhar News: पंजाब प्रधान Aman Arora ने मेयर विनीत धीर को दी...

Jalandhar News: पंजाब प्रधान Aman Arora ने मेयर विनीत धीर को दी बधाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर पद के नाम के ऐलान को लेकर आज सभी पार्टियों के पार्षद मौके पर पहुंचे। लेकिन सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए मेयर के नाम का ऐलान कर दिया। सीएम मान ने विनीत धीर के नाम पर मोहर लगाई है। वहीं पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने विनीत धीर को मेयर बनने पर बधाई दी। इसी के साथ अमन अरोड़ा ने सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को भी बधाई दी। कैबिनेट मंत्री, नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।

वहीं मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों में पंजाब के लोगों ने भारी फतवा दिया था। जिसमें 55 वार्ड आप पार्टी ने उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। उसी के तहत 15 निगम कौंसिल और एक नगर निगम पटियाला के मेयर और डिप्टी मेयर का ऐलान किया गया था। वहीं आज विनीत धीर को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह के नाम का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगंवत मान की अगुवाई में तीनों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि तीनों उम्मीदवार सभी पार्षदों को साथ लेकर चलेंगे। वहीं उन्होंने इस ऐलान के दौरान जश्न ना मनाने की अपील की है क्योंकि लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन हो गया, जिसके चलते उम्मीदवारों को जश्न ना मनाने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -