- जालंधर (ens) : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Patwari Dhaba के पास हेरोइन की सप्लाई देने आए बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब आरोपियों को गाड़ी में बिठाया, तो आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस द्वारा दो राउंड फायर भी किए गए।
जिसमें एक गोली टायर और दूसरी कार पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि तस्कर स्प्लेंडर बाइक पर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
मौका पाते ही आरोपी मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी पर फायर किया और आरोपियों को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर लिया।