Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: फर्जी 'थानेदार' को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalandhar News: फर्जी ‘थानेदार’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

XUV गाड़ी, ID Card और खिलौना पिस्तौल बरामद

जालंधर, ENS: देहात पुलिस जालसाजों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेहतपुर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने टी-प्वाइंट छोटे बिल्ला, मेहतपुर पर नाकेबंदी के दौरान नकली पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक काली सफारी एक्सयूवी गाड़ी नंबर पीबी-10-बीएस-6706) चला रहा था, जिसकी पिछली विंडशील्ड पर पंजाबी में “थानेदार” लिखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंश गिल पुत्र करम चंद, निवासी उगी गांव, नकोदर के रूप में हुई है। जब उससे पूछताछ की गई तो वह अपनी गाड़ी पर लगे ‘पुलिसकर्मी’ के साइनबोर्ड के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आगे की जांच में उसके पास से पंजाब पुलिस का एक फर्जी आईडी कार्ड और एक काले रंग का खिलौना पिस्तौल का बरामद किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने पुलिस भर्ती के लिए पेपर दिया था, लेकिन क्लियर नहीं कर सका।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को बता रहा था कि वह पुलिस के पेपर में पास हो गया है और अपने झूठ का समर्थन करने के लिए एक फर्जी आईडी कार्ड बनाया है। उसने अपनी कार पर फर्जी थानेदार का स्टीकर लगा रखा था और टोल टैक्स से बच रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना मेहतपुर में एफआईआर नंबर 16 दिनांक 27.01.2025 में बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे जुड़ी अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -