एजेंसी कर्मी का आया बयानः 25 से 45 दिन में होगी बुकिंग
जालंधर, ENS: देश भर में एलपीजी गैस को लेकर लोग लाइनों में खड़े हो रहे है। वहीं वेस्ट हलके के घास मंडी के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली है। हालांकि प्रशासन द्वारा कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए है, लेकिन उसके बावजूद लोग लाइनों में लगकर परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह बुकिंग के लिए मैसेज कर रहा है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। जिसके बाद परिवारिक सदस्य एजेंसी में बुकिंग करवाने के लिए आए थे, लेकिन बुकिंग नहीं हुई। पीड़ित ने कहा कि आज नवरात्र खत्म होने पर आज कंजक पूजन था, लेकिन सिलेंडर ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में इलेक्ट्रिक इंडक्शन लाकर घर पर रखा है और उसके साथ-साथ वह गैस कॉपी लेकर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ है। वहीं हरबंस सिंह ने कहा कि वह सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा है। उसने 18 मार्च को बुकिंग करवाई हुई है और 23 मार्च को सिलेंडर मिलना था, लेकिन मिला नहीं। ऐसे में वह पिछले 2 से 3 दिन लाइनों में खड़े होकर वापिस जा रहे है। वहीं आज एक बार फिर से वह लाइन में खड़े हो गए है और उन्हें सिलेंडर दिए जाने को लेकर कुछ बताया नहीं जा रहा है।
वहीं गैस एजेंसी की महिला कर्मी नैंसी ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। गैस की सप्लाई लगातार हो रही है। नैंसी ने कहाकि डबल कनेक्शन वालों की 35 दिन के बाद बुकिंग हो रही है, जबकि सिंगल कनेक्शन वालों की 25 दिन बाद बुकिंग हो रही है। इसी के साथ उज्जवल कनेक्शन को लेकर 45 दिन में बुकिंग हो रही है। वहीं लोगों की लाइनों को लेकर कहा कि क्लोजिंग का महीना चल रहा है और सिस्टम में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण कई बार बुकिंग सर्वर जल्दी नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइनें में लगने की जरूरत नहीं है, जल्द ही लोगों को पर्याप्त सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएगे।
