जालंधर, ENS: देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए। इसी दौरान कई जगह लोग डिब्बे-बोतल लेकर पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ पड़े हैं। हालांकि सरकार और विभिन्न शहरों के प्रशासन ने साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। वहीं एक पंप के कर्मी की वीडियो सामने आई है, जिसमें पंप कर्मी द्वारा कहा जा रहा हैकि पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। वहीं पावर कट तेल भी नहीं मिल रहा। कर्मी द्वारा कहा जा रहा हैकि पंप ड्राई हो रहे है। ऐसे में रूस-यूक्रेन की लड़ाई को लेकर तेल की कमी आ गई है।
हालांकि कंपनी द्वारा बताया जा रहा हैकि पूरे देश में तेल की सप्लाई सूचारू रूप से काम कर रही है और किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मी सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। पंप के कर्मी ने कहा कि उनके पंप पर 21 मार्च को गाड़ी सप्लाई को लेकर आई थी। जिसके बाद आज दोबारा गाड़ी आ रही है।
उन्होंने कहा कि पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। वही भारत पेट्रोलियम द्वारा पोस्ट भी शेयर की गई है, जिसमें कहा गया है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मौजूद है। वहीं कर्मी ने कहा कि लोग एक-दूसरे को पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर पैनिक कर रहे है। जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने को लेकर लोगों की लाइने लग रही है। जबकि अभी तक पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।
भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि देश में सप्लाई चेन पूरी तरह काम कर रही है और इसमें कहीं कोई बाधा नहीं है। देश के सभी राज्यों और हर हिस्से में तेल की उपलब्धता पूरी तरह कायम है, जिससे पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों को आसानी से ईंधन मिल रहा है। लिहाजा नागरिकों को यह सलाह दी जाती है कि वे डर अथवा अफवाह के दबाव में आकर खरीदारी न करें और न ही पेट्रोल पंप पर अनावश्यक भीड़ बढ़ाएं। देश में न तो अभी तेल की कमी है और न ही निकट भविष्य में इसमें कोई दिक्कत दिख रही है।
