Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस इलाके में लोगों का प्रदर्शन, बाजार किए बंद, देखें...

Jalandhar News: इस इलाके में लोगों का प्रदर्शन, बाजार किए बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात के भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भोगपुर स्थित सहकारी शुगर मिल में लगाए जा रहे बायो सीएनजी प्लांट का विरोध लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बायो प्लांट को लेकर लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। दरअसल, आज बायो प्लांट लगने को लेकर इलाका निवासियों ने विरोध करते हुए धरना लगा दिया है। इस दौरान लोगों द्वारा प्रशासन से खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बायो प्लांट लगने के विरोध में आज बाजार को बंद कर दिया गया है और जमकर नारेबाजी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली भी घटना स्थल पर इसका विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है, जल्द ही इस मामले में हाईकोर्ट में केस के जरिए वह लड़ाई को लड़ेंगे। लोगों का कहना है कि धरने में बैठे लोगों में कोई भागने वाला नहीं है।

दरअसल, कुछ दिन पहले संगठनों द्वारा पंजाब सरकार और प्रशासन को 19 तारीख तक इस प्लांट में चल रहे सारे काम को बंद कराने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके बाद डिप्टी कमिश्नर जालंधर और एसएसपी की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के साथ जालंधर में एक मीटिंग की गई थी। मीटिंग में संगठनों द्वारा मांग पत्र दिया गया था, जिसके बाद संगठनों ने भोगपुर बंद का ऐलान किया। आज सुबह भोगपुर के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं और सभी दुकानदार और संगठनों के नेता तथा हलका आदमपुर से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर कोटली द्वारा बस स्टैंड भोगपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page