HomePunjabJalandharJalandhar News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों का विरोध, भारी...

Jalandhar News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों का विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के मॉडल हाउस में शराब का ठेका ना खोलने को लेकर लोगों द्वारा विरोध किया गया। बताया जा रहा है कि इस ठेके को लेकर पहले भी कई बार विरोध हो चुका है। वहीं अब 31 मार्च को ठेके का लाइसेंस खत्म होने के बाद दोबारा से लाइसेंस मिलने पर ठेका खुल गया, जिसका अब लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एएसआई दिलदार सिंह ने कहा कि लोगों द्वारा ठेका ना खुलने को लेकर विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सुदेश भगत को अवगत करवाया गया है और उन्हें कहा गया है कि एक्साइज विभाग का मामला है और उससे वह मिलकर मामले को सुलझा सकते है और उन्हें बंद करने को लेकर पत्र दे सकते है।

एएसआई ने कहा कि वह ठेके को बंद नहीं करवा सकते। अभी तक ठेके को लेकर लड़ाई झगड़े का कोई मामला नहीं हुआ है। वहीं ठेके के कर्मी मनोज कुमार ने कहा कि अमर का ठेका है और लोग कह रहे है कि अवैध रूप से ठेका चल रहा है, जबकि ठेका का लाइसेंस उनके पास है। मनोज ने कहा कि 4 महीने पहले छोटी सी दुकान का 60 हजार रुपए किराया अदा किया जाता था, लेकि अब वहां से हटाकर कुछ दूरी पर कम किराये में बड़ी दुकान मिल गई और यहां शराब का ठेका खोल लिया गया। मनोज ने कहाकि अब लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है और उनके पास 20 साल का ठेका है। लोगों का आरोप है कि यहां लड़ाई झगड़ा होता है, वहीं मनोज ने कहा कि थाना पास में ही है, ऐसे में पुलिस के पास अब तक लड़ाई झगड़े को लेकर कोई शिकायत क्यों नहीं गई।

मनोज ने कहाकि एक्साइज विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है। एक्साइज विभाग के आने के बाद ठेका खोला जाएगा। वहीं इलाका निवासी राकेश का कहना है कि ठेका बंद करने को लेकर पहले भी कई बार विरोध किया गया। उस दौरान ठेका कर्मियों द्वारा कहा गया था कि 31 मार्च के बाद ठेका बंद कर दिया जाएगा, लेकिन अब दोबारा से ठेका खुल गया है। लोगों ने कहा कि अब इलाके में ठेका नहीं खोलने देंगे। वहीं ठेके को लेकर अब दोबारा से विरोध शुरू हो गया है। लोगों ने कहाकि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो इलाका निवासी डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि ठेके के पास मंदिर स्थित है और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है। ऐसे में ठेके को लेकर अभी फैसला लंबित है। वहीं सुदेश भगत ने कहा कि वह इलाका निवासियों के साथ है और वह ठेके को खुलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के बाहर ठेका खोलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मोहल्ले में वह ठेका खोलने नहीं देंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -