जालंधर: दिवंगत बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिदंर घुम्मन की याद में पार्क लोगों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर शहर के मेयर विनीत धीर और घुम्मन के पारिवारिक सदस्यों के साथ कई गणमान्य मौजूद थे।
हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि वरिंदर घुम्मन के निधन के बाद सरकार ने यह सोचा था कि उनके नाम पर पार्क बनाई जाए। जालंधर के बॉडी बिल्डर की याद में यह पार्क बनाई है। इस पार्क का उद्घाटन वरिंदर घुम्मन की बेटी के द्वारा किया गया है। भगवान बेटी को ताकत दे और इस मुश्किल घड़ी से उभरने का साहस दे।
घुम्मन की बेटी ने कहा कि – ‘आज का सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। यह मेरे पापा की याद में एक श्रद्धांजलि है। मेरे पापा सिर्फ एक आम बॉडी बिल्डर ही नहीं थे। वह शाकाहारी बॉडीबिल्डर थे। वो सबके लिए इंस्पीरेशन थे उन्हें देखकर मुझे भी अपने शरीर से प्यार हुआ। मैं भी सुबह उठकर जिम करती हूं। पूरे भारत में उन्होंने अपना नाम बनाया। मेरे पिता मेरे अध्यापक थे, मेरी स्ट्रेंथ थे और मैं चाहती हूं कि उन्हें इंसाफ मिले और मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी’।
मेयर विनीत धीर ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि – ‘आज वरिंदर घुम्मन की याद में पार्क का उद्घाटन किया गया है। यह बहुत ही इमोशनल पल है। सभी के वरिंदर घुम्मन के परिवार के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। यह हादसा बहुत ही हैरान करने वाले थे। जालंधर शहर को उनके परिवार ने बहुत कुछ दिया है। किसी ने कभी भी नहीं सोचा था कि घुम्मन इतनी जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और गुनाहगारों को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वह परिवार को संवेदना प्रकट करते है और घुम्मन की दिवगंत आत्मा को भगवान शांति दे’।
