Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: 4 सीटों पर उप चुनावों को लेकर बोले परगट सिंह-...

Jalandhar News: 4 सीटों पर उप चुनावों को लेकर बोले परगट सिंह- कांग्रेस और आप में होगा मुकाबला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में पंचायती चुनाव के दौरान बीते दिन चुनाव आयोग द्वारा 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में 13 नवंबर को 4 सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। वहीं इस मामले को लेकर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर निशाना साधा। परगट सिंह ने कहा कि करीब 3 साल हो गए है आप पार्टी को सत्ता में आए हुए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता सरकार ने पंजाब के लिए कोई बढ़िया काम किया हो।

परगट सिंह ने कहा कि चाहे वह लॉ इन ऑर्डर की बात हो या फिर माइनिंग हो, या फिर पंजाब के अन्य मुद्दे हो। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगी। परगट सिंह ने कहाकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। वहीं होशियारपुर से कांग्रेस सीट से विधायक रहे राजकुमार चब्बेवाल पार्टी को छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए, ऐसे में इस सीट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला लेंगी।

चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत को लेकर परगट सिंह ने कहा कि चारों सीटों पर कांग्रेस जीत भी हासिल कर सकती है, लेकिन अभी इन सीटों को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा कि मालवा सीट से अगर भाजपा वहां से मनप्रीत बादल और केवल सिंह ढिल्लों चुनाव लड़ते है मुकाबला कुछ अलग हो सकता है। गिद्दड़बाहा सीट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के परिवार से या किसी अन्य नेता को सीट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है।

वहीं इस चुनाव में कड़ी टक्कर को लेकर परगट सिंह ने कहा कि अकाली दल तो अभी खुद से ही फाइट कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी में ही मुकाबला होगा। जबकि भाजपा को लेकर उनका कहना है कि गांवों में उन्हें नहीं लगता कि गांव वासी उन्हेें वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में उन्हें कुछ वोट जरूर मिल सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -