Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: किसानों के मुद्दे पर बोले Pargat Singh, BJP कर सकती...

Jalandhar News: किसानों के मुद्दे पर बोले Pargat Singh, BJP कर सकती थी खालिस्तानी घोषित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान परगट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की आंख फूड बॉल पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सारा सिस्टम अंबानी और अडानी को देना चाहती है। परगट सिंह ने कहा कि दुनियां में आने वाला समय फूड बॉल पर निर्धारित है। ऐसे में पंजाब में एक ऐसी जरखेज मिट्टी है, जिसमें प्रत्येक तरह की फसल होनी मूमकिन है। उन्होंने कहाकि गुजराती माइंड व्यक्ति पहले फाइनेंशियल एस्पेक्ट्स पर रहता है। ऐसे में हिंदुस्तान की सारी पॉवर को पहले इन्होंने कंट्रोल किया, जिसके बाद अब पंजाब के फूड बॉल भाजपा की नजर है, ऐसे में वह पंजाब को कंट्रोल करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि इसलिए किसानों को फिजिकिल और मानसिक परेशान किया जा रहा है। परगट ने कहा कि किसानों को धीरे-धीरे खेती से अलग कर देना चाहती है, लेकिन भाजपा इस बात को भूल रही है यह किसान है या इन पंजाबियों को जल्दी जमीन से तोड़ा नहीं जा सकता है।

वहीं किसानों के दिल्ली कूच में किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि असली प्रॉब्लम भाजपा ने क्रिएट की हुई है, लेकिन पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार उन्हें सपोर्ट कर रही है। परगट सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले में किसानों के साथ मिल बैठकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार देश और पंजाब के लिए हानिकारक है। परगट सिंह ने कहा कि पार्टिलामेंट के मैंबर समय-समय पर इस मुद्दे को उठाते रहते है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तीन कानून वापिस लेने का मलाल है।

दरअसल, उस दौरान देश के सभी हिस्सों के किसान शामिल थे, इसके लिए उन्हें तीन कानून वापिस लेने पड़े, नहीं तो यह पंजाब के किसानों को खालिस्तानी किसान घोषित कर सकते थे। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को एक बार फिर से एकजुट होकर केंद्र को सबक सिखाना चाहिए। इस दौरान सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर परगट सिंह ने कहाकि इस मामले में श्री अकाल तख्त फैसला लेंगी। वहीं उन्होंने दरबार साहिब में गोली चलने के मामले की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने पंजाब को 20 साल पीछे धकेल दिया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page