Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: ट्रेन पर प्रवासियों के हमले के बाद स्टेशन का जायजा...

Jalandhar News: ट्रेन पर प्रवासियों के हमले के बाद स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे परगट सिंह, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिट्टू पर साधा निशाना, कहा- रेल मंत्री कम रील मंत्री लग रहे

जालंधर, ENS: छठ पूजा को लेकर भारी मात्रा में प्रवासी बिहार और यूपी जा रहे है। ऐसे में रेलवे विभाग की ओर से पंजाब में 11 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया था। दो दिन पहले जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों द्वारा सफर करने के लिए काफी विवाद हुआ था। इसकी वीडियो भी प्रकाशित की गई थी। वीडियो में देखा गया कि यात्रियों द्वारा ट्रेन का दरवाजा ना खुलने को लेकर टांगे मारकर तोड़ने की कोशिश की गई और पत्थराव भी किया गया। जिसके बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए।


वहीं ट्रेनों के दरवाजें खुले रखने के आदेश विभाग की ओर से जारी किए गए। वहीं आज कैंट के विधायक परगट सिंह ने बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने के बारे में पूछा जा रहा है। जहां यात्री अभी भी सफर के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में विधायक को अवगत करवा रहे है। इस दौरान एक यात्री सूरज प्रकाश ने बताया कि उनकी फैमिली के 10 लोग बिहार जा रहे हैं, लेकिन टिकट 2 ही मिल पाए हैं। यात्रियों ने कहा कि छठ पूजा साल में एक बार आती है और वे किसी भी हाल में बिहार जाएंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जुर्माना भरना पड़े।

परगट सिंह ने कहा कि यात्रियों से बात हुई है और उन्होंने बताया कि अभी तक स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई जा रही है। परगट सिंह ने कहा कि आज जायजा लेने के दौरान पता चला है कि विभाग की ओर से स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए टेंट जरूर लगाए हैं, लेकिन यात्रियों को घरों में जाने की सुविधा नहीं मिल रही। ऐसे में ट्रेनों में यात्री परेशान होकर घरों को जाने के लिए मजबूर है। भाजपा के रेलवे मंत्री बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रेल मंत्री की जगह रील मंत्री ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर सुविधाओं के दावे कर रहे है, लेकिन जमीनी स्तर रेलवे का कुछ ओर ही दिखाई दे रहा है। वहीं पत्रकार को रेलवे विभाग के अधिकारी द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में परगट सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया चौथा सिंतब है। ऐसे में उन्हें सीबीआई के नाम पर धमकी देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को यात्रियों के बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -