Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: ब्लैकआउट के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड में लोगों से अधिकारियों ने...

Jalandhar News: ब्लैकआउट के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड में लोगों से अधिकारियों ने की मीटिंग, दी हिदायतें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत की ओर से पाकिस्तान पर देर रात एयर स्ट्राइक की गई। हालांकि इस एयर स्ट्राइक से पहले कैंट में बीते दिन मॉक ड्रील की गई। जिसमें सायरन बजाने सहित देर रात 8 से 9 बजे तक ब्लैक आउट किया गया। वहीं आज आर्मी के चीफ एक्जूटिव ऑफिसर कनवर ओमपाल सिंह की ओर आर्मी ने लोगों के साथ मीटिंग की। इस दौरान युद्ध को लेकर एडवाइजरी जारी की। कैंट एसीपी बबनदीप ने कहा कि कैंट बोर्ड की ओर से एक मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें भारत और पाक के बीच तनाव को लेकर बात की गई। इस दौरान कुछ हिदायतें लोगों को जारी की गई है। वहीं लोगों से सहयोग देने की बात की गई है।

इस दौरान निर्देश जारी किए गए कि आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और अगर कुछ जानकारी मिलती है तो उसे पुलिस और आर्मी से शेयर किया जाए। वहीं अपने बचाव के लिए स्कूल में स्टूडेंट्स को दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। इस दौरान लोगों की ओर पार्षद सहित अन्य नेताओं को बुलाया गया और उन्हें कुछ हिदायतें जारी की गई। कल हुई मॉक ड्रिल में पाई गई कमियों को लेकर लोगों को अहम जानकारियां देते हुए इसे दोबारा ना दोहराने की अपील की गई। लोगों को पैनिक क्रिएट ना करने की अपील की गई।

मनीषा जैन ने अधिकारियों से हुई मीटिंग को लेकर कहा कि इस बैठक में मॉक ड्रिल को लेकर बात हुई है। वहीं कैंट की सेफ्टी सहित आम लोगों की सुरक्षा लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लैक आउट में पाई गई कमियों को लेकर आज निर्देश जारी किए गए। इस दौरान बचाव के लिए स्कूलों में एक्टिविटी को लेकर कुछ जानकारियां दी है। सुभाष थापर ने कहा कि वह शहीद सुखदेव थापर का अंश है। यहां पंजाब नेशनल बैंक में वह सेवाएं निभा चुके है। बीते दिन कैंट में हुई मॉक ड्रिल को लेकर कहा कि वह काफी सफलतापूर्ण रही। बॉर्डर स्टेट के पास होने के कारण छावनी के लोग आर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे है। जब भी जालंधर छावनी से आर्मी की गाड़ियां निकली तो इलाका निवासियों की ओर फूलों की वृर्षा करके आर्मी के जवानों का स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को परेशानी आती है तो छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल और सीईओ ओमपाल सिंह के पास जाते है और वह मसले को हल करते है। इस दौरान आज आर्मी की ओर से जारी गाइडलाइन को लेकर उन्होंने कहा कि आर्मी को उनके द्वारा सलाह दी गई कि छावनी में कोई ज्यादा इलाके नहीं है। छावनी में 32 मोहल्ले है, ऐसे में लोगों को मैसेज देने की सलाह उनके द्वारा ही दी गई कि लोगों को छोटी कमेटियां बनाई जानी चाहिए। ऐसे में किसी को पैनिक क्रिएट ना करने की अपील की है। भारत की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने को लेकर उन्होंने भारत की प्रंशसा की है। शायरी अंदाज में कहा कि दुश्मन को अब चकनाचूर होना चाहिए, वार चाहे एक हो भरपूर होना चाहिए, सिर्फ यह काफी नहीं वह हार अपनी मान ले, हमारे सामने घुटनों पर वह मजबूर होना चाहिए।

वहीं आर्मी की मीटिंग को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से पुनीत भारती शुक्ला कहा कि देश के हालातों को ध्यान में रखने को लेकर बात की गई है। देश भर में एडमिनस्टेट अपना काम कर रही है। वहीं हिंदोस्तान के 62 कंटोनमेंट जोन ज्यादा सेंसटिव है। कैंटोनमेंट जोन में पब्लिक भी रहती है। वहीं बीते दिन मॉक ड्रील में किए ब्लैक आउट को लेकर बात की गई। इस दौरान लोगों को सावधानियां बरतने की हिदायतें जारी की गई। भारत-पाक युद्ध में हालातों के दौरान आगाह होने के बारे में बताया गया है। जिसके चलते कैंट एरिया को सुरक्षित रखा जाए। वहीं सेना द्वारा देश को भी सुरक्षित रखा जाए। कैंट में जो कमियां पाई गई, उसको लेकर आज बात की गई। जिसके बाद अब लोगों को जागरूक करने की हिदायतें जारी की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -