माहौल बिगड़ने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरु रविदास महाराज की प्रभातफेरी के दौरान गांव में चाय के समय ग्रंथी ने श्री गुरु रविदास और बाबा साहेब के बारे में गलत टिप्पणी के आरोप लगे। जिसके बाद गांव वासियो में भारी रोष पाया गया। गांव वासियों का कहना है कि इस तरह की गई टिप्पणी से लोगों को काफी ठेस पहुंची है।
दरअसल, फिल्लौर के पास गांव कांग रय्यीया में गांव के ग्रंथी और उसके भाई द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज और डॉ. बी आर अम्बेडकर के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर जब गांव वालों ने दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई तो पहले उन्होंने इनकार कर दिया लेकिन बाद में जब गांव का माहौल खराब हुआ तो दोनों अपनी गलती के लिए माफी मांगी। वहीं संगत में गुस्सा बढ़ता देख गांव वासियों ने फिल्लौर पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ संजीव कपूर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बात करके मामले को शांत करवाया और दोनों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।