जालंधर, ENS: नामदेव चौक के पास टैक्सी स्टैंड के सामने बाइक सवारों द्वारा नंबरदार पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। मामले की जानकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नंबरदार है, उनका विदेश से फोन आया था और वह बात कर रहे थे।
इस दौरान रांग साइड से आए बाइक सवारों द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान एक बाइक सवार 2 नौजवान दूसरी सड़क से आए थे। युवकों ने उन पर आरोप लगाए कि वह लड़कियों से छेड़छाड़ करता है, जिसके बाद उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि घटना स्थल पर ना तो कोई लड़की थी और ना ही उन्होंने किसी लड़की से छेड़छाड़ की। घटना स्थल पर हंगामा होने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए।
जिसे बाद घटना स्थल से बाइक सवार युवकों में से एक बाइक सवार की चाबी लोगों द्वारा निकाल ली गई। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गए। युवकों की बाइक पर 2 नबंर प्लेटे लगी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं घायल नंबरदार को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।
वहीं चश्मदीद अनुराग ने कहा कि वह पैदल जा रहा था। इस दौरान 2 बाइकों पर सवार 4 युवकों ने हाथों में रोड पकड़ी हुई थी और वह अंकल पर हमला कर रहे थे। जिसके बाद शोर मचाने के बाद युवक पैदल ही फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कहा कि बाइक को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाइक पर लगी 2 नंबर प्लेटों की भी जांच की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम देने के बाद चारों युवक भागते हुए दिखाई दे रहे है।
