HomePunjabJalandharJalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को तेज...

Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को रात को एनआरआइ की पत्नी दान देने के बाद मंदिर माथा टेक कर निकलने लगी तो तेज रफ्तार एक्सयूवी कार चालक ने उसे टककर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थाना 8 की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पैदल सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार कार चालक कुचल कर फरार हो जाता है।

थाना 8 के जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार चालक महिला को टक्कर मार भाग गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि रिया अपने बच्चों, भाई और पारिवारिक सदस्यों के साथ रात का खाना खाने के बाद देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को दान देने आई थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी बहन रिया ने पहले भिखारी को भीख देने के बाद मंदिर के बाहर माथा टेक सड़क पार कर रही थी कि दोआबा चौक की ओर से तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी नंबर 4559 ने उसकी बहन को टक्कर मार दी और टांडा गेट की तरफ भाग गया।

पीड़ित ने के मुताबिक, ये सब इतने कम समय में हुआ कि उसे उसने बताया कि हादसे के बाद उसे कुछ समय नहीं आया। वह कार चालक के पीछे जाने लगा लेकिन कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है और उसके पति के विदेश से लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -