जालंधर, ENS: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। हाल ही में एपीजे और डीपीएस सहित अन्य स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं अब एक और ई-मेल आया है। जिसमें St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को धमकी दी गई है। गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल में पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, वहीं स्कूल के प्रशासन द्वारा भी कोई बात नहीं की जा रही। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है।
इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com का जिक्र है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद (होगा)। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।