जालंधर, ENS: ईरान युद्ध भारत की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बनकर उभर रहा है। इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है, जिससे कच्चे तेल की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। इस कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट आई है। वहीं गैस की किल्लत भी देखने को मिल रही है। हालांकि डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल की ओर से लोगों को अफवाहों की ओर ध्यान ना देने की अपील की गई है।
इसी के साथ कहा गया है कि तेल और गैस की शहर में कोई कमी नहीं है। वहीं आज उस समय लोग पैनिक हो गए, जब 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के पास पेट्रोल पंप पर टेक्निकल प्रॉबल्म आने से लोगों को वापिस भेजा जाने लगा। इस मामले को लेकर पंप मैनेजर ने बताया कि उनके पास पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन मशीन में टेक्निकल प्रॉबलम आने के कारण अभी लोगों को मना किया जा रहा है। इसको लेकर पंप की ओर से टेक्निकल प्रॉब्लम आने को लेकर नोटिस भी चिपकाया गया है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग पैनिक होने लग गए।