जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple ने अपनी जान का खतरा बताते हुए बीते दिन हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वही आज बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने एक बार फिर से वीडियो जारी कर Kulhad Pizza Couple को चेतावनी दी है। मानसिंह ने कहा कि उन्होंने से अरोड़ा को 18 अक्टूबर तक का समय दिया है, ऐसे में अगर वह बैठकर बात कर लेता है तो ठीक है। उन्होंने कहा कि 18 तारीख के बाद अगर थाना प्रभारी सहज अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तो उनकी ओर से सहज अरोड़ा को लेकर तैयारी पूरी की हुई है।
मान सिंह ने कहा कि अगर वह बैठकर बात कर ले तो ज्यादा बढ़िया है। उन्होंने कहा कि सहज अरोड़ा के साथ जो मीटिंग होगी वह बंद कमरे में नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा यह मीटिंग प्रशासन और मीडिया के सामने की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में उन्होंने सीख जाते बंदियों सहित अन्य लोगों से हुल्लड़ बाजी ना करने की अपील की है।
सहज अरोड़ा से पगड़ी लेने के मामले को लेकर मानसिक ने कहा कि उन्हें यह अधिकार कलगीधर पातशाह दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी की पगड़ी उतार कर खुश नहीं है और ना ही भी किसी की पगड़ियां उतारना चाहते हैं। मान सिंह का कहना है कि उनका मकसद यह है कि अगर किसी ने गंदगी ही फैलानी है तो वह पगड़ी पहनने का अधिकार नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग भी सखी का मजाक बना रहे हैं समय आने पर सभी से इस मसले पर बात की जाएगी।
मान सिंह ने कहा कि सहज अरोड़ा की ओर से उन्हें कई लोगों के फोन भी आए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना-अपना जोर लगता ही है। मान सिंह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा होता तो वह इधर-उधर हाथ पैर तो मरता ही है। ऐसे में उन्होंने भी अपना जोर लगा कर देख लिया है। मान सिंह ने कहा कि उन पर प्रेशर डालने के लिए जितने ज्यादा उन्हें फोन होने आएंगे उनके कदम उतने ज्यादा आगे बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकेला मानसिंह ही नहीं पूरा अकाली दल पंथ अब जाग चुका है। उन्होंने कहा कि वह वादे के मुताबिक 18 अक्टूबर को दोबारा सहज अरोड़ा की दुकान पर आएंगे।
