Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: किसानों की पंजाब बंद की कॉल को लेकर नेशनल हाईवे...

Jalandhar News: किसानों की पंजाब बंद की कॉल को लेकर नेशनल हाईवे जाम, रूट डायवर्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किसानों द्वारा अपनी मांगे ना माने जाने और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर बैठने के दौरान उनसे किसानी मुद्दे पर बातचीत ना करने को लेकर रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज किसानों ने पंजाब बंद की कॉल दी हुई है। किसानों के पंजाब बंद जालंधर लुधियाना हाईवे को बंद कर दिया गया है। दरअसल, जालंधर कैंट धन्नोवाली के पास हाईवे पर किसान सुबह से ही प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए।

किसानों द्वारा सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद की कॉल दी हुई है। जिसमें सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही चालू रखा जाएगा। हालांकि सुबह 7.15 बजे किसानों द्वारा धरना नहीं लगा हुआ था, जबकि पुलिस सुबह तैनात 7 बजे ही बैरिकेंडिग लगाकर तैनात थी। 7.30 बजे के बाद किसान सड़कों पर उतरे और हाईवे को बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि इसके साथ 10 बजे से बसें भी बंद हो जाएंगी। बंद को धार्मिक व सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, व्यापारियों और जत्थेबंदियों ने समर्थन दिया है।

राज्य में 52 ट्रेन रद्द की गई हैं, जबकि 22 के रूट बदले गए हैं। इस दौरान बाजार और संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं में कोई रुकावट नहीं आएगी। यदि किसी की कोई परीक्षा, इंटरव्यू, आदि है तो उसे भी नहीं रोका जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ समेत सभी यूनिवर्सिटी ने आज होने वाले एग्जाम स्थगित कर दिए। किसान नेताओं ने पंजाब बंद को कामयाब बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीं सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

वहीं, पूरी तरह से सड़क बंद होने का असर अमृतसर बस स्टैंड पर भी देखा गया और बसें खड़ी रहीं और प्लेटफार्म भी खाली नजर आए, हालांकि कम संख्या में लोग बस स्टैंड पहुंचे। जो लोग अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बस का इंतजार करते दिखे और बंद कैमरे ने कहा कि हमें पता ही नहीं था कि आज बंद है और बसें भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि हमें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हम किसानों के साथ हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page