Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: शिवानी महंत के कत्ल की सुलझी गुत्थी, चेला गिरफ्तार, देखें...

Jalandhar News: शिवानी महंत के कत्ल की सुलझी गुत्थी, चेला गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गोराया के मशहूर शिवानी महंत के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिवानी महंत का कत्ल उसी के चेले ने किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने उस्ताद की जायदाद को पाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने महंत के मुंह पर तकिया रखकर कत्ल किया। इस घटना में 2 आरोपी अभी फरार चल रहे है।

पुलिस ने बताया कि शिवानी का 3 तारीख को कत्ल किया गया। चेले की पहचान नीतिका महंत के रूप में हुई है। आरोपी ने देर रात भाई पप्पी, दोस्त हरदीप और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सोई हुई महंत का चुनरी से पहले गला घोंट दिया, जिसके बाद तकिये से मुंह दबाकर घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी का भाई 5 साल पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। इस मामले में जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरदीप को शराब पिलाकर आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए लेकर आए थे। हरदीप को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -