Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नगर निगम यूनियन ने की हड़ताल खत्म, मेयर विनीत धीर...

Jalandhar News: नगर निगम यूनियन ने की हड़ताल खत्म, मेयर विनीत धीर का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन द्वारा प्रशासन के खिलाफ 4 दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं आज यूनियन की प्रशासन के साथ हुई मीटिंग में सहमती बन गई है। जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल बंद कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने बताया कि यूनियन के साथ आज हुई मीटिंग के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि आज लीडर के साथ सहमति बन गई है।

जिसमें सरकारी छुट्टियों के दिन काम करने या सरकारी छुट्टी के पैसे मिलने की बात कर्मियों द्वारा रखी गई है। मेयर ने कहाकि इसके लिए मता बनाकर उच्च अधिकारियों के भेज दिया जाएगा। वहीं अप्रैल माह में सरकारी छुट्टियों के पैसे कर्मियों को दी जाएगी। इस दौरान हर 3 माह बाद कर्मियों को सरकारी छुट्टियों को पैसे दे दिए जाएगे।

वहीं ठेकेदारी को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर कहा कि उसमें काफी बातों पर सहमति बनी है। लेकिन कर्मियों को भरोसा दिया गया है कि 1196 लोगों की पक्की भर्ती को सरकार ने मंजूर कर दिया है, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई पेंडिंग है। जब तक वह पूरी नहीं हो जाती तब तक कच्चे कर्मियों की भर्ती नहीं की जा सकती। इस बात में भी सहमति बन गई है। जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -