जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज के अवसर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगाया गया था। मेले की समाप्ति होने के बावजूद फड़ी वालों द्वारा रास्ते को खाली नहीं किया जा रहा था। हालांकि प्रशासन द्वारा उन्हें रास्ता खाली करने के लिए समय और चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया गया।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां सामान जब्त करके ले जा रही नगर निगम की गाड़ी के आगे आकर महिला खड़ी हो गई और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। हालांकि प्रशासन के कर्मियों द्वारा उसे हटाकर सामान को जब्त करके नगर निगम ले जाया गया। नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि श्री गुरु रविदास चौक से लेकर वडाला चौक तक यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले दुकानदारों द्वारा चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद दुकानों को रास्ते से हटाया नहीं गया।
जिसको लेकर आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि सामान को इकट्ठा करने में उन्हें 4 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में वह सामान को इकट्ठा करके आज पैक कर रहे थे कि नगर निगम टीम द्वारा उनके पैक किए सामान को कब्जे में ले लिया गया है। फड़ी वालों ने कहा कि वह मेले में उतने कमाई नहीं कर पाए है, जितने से ज्यादा का सामान नगर निगम की टीम लेकर चली गई है। फड़ी वालों ने माना कि उन्हें रविवार का समय दिया गया था और वह आज सामान को पैक करके ले जा रहे थे कि नगर निगम की टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया है।
