Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सासंद हरभजन सिंह, देखें वीडियो

Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सासंद हरभजन सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हलके में चलते फिरते अस्पताल से लोगों का होगा उपचार

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज भारतीय पूर्व क्रिकेटर व आप पार्टी से सासंद हरभजन सिंह भज्जी और पार्टी के विधायक पहुंचे। जहां पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अपने सांसद फंड से 3 एम्बुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की। हालांकि एक एबुलेंस पहले ही भेंट की गई थी। इस दौरान सासंद हरभजन सिंह का विधायक द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान एबुलेंस में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए जागरूक करवाया गया। सिविल अस्पताल में भेंट की एबुलेंस को लेकर सासंद हभजन सिंह द्वारा उदघाटन किया गया।

इस दौरान भज्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक एबुलेंस पहले भेंट की गई और आज 2 अन्य एबुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की गई। इन एबुलेंस को चलता फिरता अस्पताल का नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि एबुलेंस में डॉक्टर और नर्स मौजूद रहेंगे। वहीं ईसीजी की मशीन सहित अन्य मशीने रहेंगी। यह एबुलेंस सेंट्रल हलके में दौरा करेंगी और बीमार लोगों का उपचार करेंगी। इस दौरान लोगों के टेस्ट किए जाएगे। रोजाना किसी ना किसी वार्ड में एक एबुलेंस खड़ी की जाएगी, जो कि मोबाइल एबुलेंस का काम करेंगी। भज्जी ने कहा कि वह अपने शहर के लोगों के लिए सेवा करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -