जालंधर, ENS: फिल्लौर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वीडियो में पन्नू ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। इस दौरान पन्नू ने कहा कि फिल्लौर के नंगल में बनी बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन उसके द्वारा लिखा गया है। इस दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब भर में मूर्ति उतारने के लिए कहा है। जिसको लेकर एससी भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है।
वहीं जालंधर से सासंद चन्नी ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शरारती अनंसर चाहते है धर्म के नाम पर सभी को लड़ाया जा सके। चन्नी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर एक ऐसे इंसान थे जो कि सिख धर्म से काफी प्रभावित थे और सिखी को काफी प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार बाबा साहेब अंबेडकर जी ने पूरे दलित समाज को लेकर सिख बनने का फैसला किया था और वह बुद्ध धर्म अपनाने से पहले सिख धर्म को अपनाना चाहते थे। लेकिन कुछ कारणों के चलते वह सिख धर्म को अपना नहीं सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का प्यार फिर भी सिखी के प्रति कम नहीं है, लेकिन शरारती अनंसरों को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है कि बाबा साहेब सिखी को कितना प्यार करते थे।
यह शरारती अनंसर दोबारा काले दिनों में ले जाना चाहते है। देश के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि पहले गृह मंत्री ने बाबा साहेब को लेकर गलत टिप्पणी की, उसके बाद अमृतसर में निंदनीय घटना हुई। जिसके बाद अब फिल्लौर में बाबा साहेब की प्रतीमा पर गलत शब्दावली लिखी गई। चन्नी ने कहा कि कुछ ताकते पंजाब के माहौल को खराब करना चाहती है। शरारती अनंसरों को पता है कि राज्य में दलित भाईचारा अधिक मात्रा मे है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू मुस्लमान भाईचारे को लड़ाने की कोशिशे की गई। हिंदू सिख में लड़ाने की कोशिशे की गई, लेकिन कभी विवाद नहीं हुआ।
जिसके बाद अब दलित भाईचारे के साथ लड़ाने की कोशिशे की जा रही है। आज पंजाब के लोग जागरूक हो चुके है, ऐसे में कोई किसी धर्म के खिलाफ नहीं लड़ रहा। चन्नी ने कहा कि शरारती अंनसर चाहते है कि पंजाब में पुतले फूंके जाए, धरने प्रदर्शन किए जाए और पंजाब के माहौल को खराब किया जाए। इस दौरान चन्नी ने पंजाब के प्रशासन से शरारती अनंसरों को काबू करने की अपील की है। वहीं चन्नी ने कहा कि इटेंलिजेंस को इस घटना को लेकर क्यों नहीं पत लग गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास इटेंलिजेंस डीआईजी या एडीजीपी आता है, लेकिन उन्हें नहीं पता लग गया।
