Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: जबरन वसूली मामले में कोर्ट में पेश हुए MLA Raman...

Jalandhar News: जबरन वसूली मामले में कोर्ट में पेश हुए MLA Raman Arora

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी में दर्ज जबरन वसूली मामले में विधायक रमन अरोड़ा शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। जहां अब जबरन वसूली मामले में विधायक को लेकर 1 नवंबर को सुनवाई होगी। वहीं करप्शन केस की सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। हालांकि दोनों केसों के मामले में विधायक जेल से बाहर आ चुके है। सूत्रों के अनुसार विधायक जल्द फिर से लोगों के बीच आएंगे। सूत्र बतातें है कि उन्हें बड़ा पद मिलने को लेकर बात चल रही है।

बताया जा रहा है कि जिस दिन जेल से रिहा होकर विधायक बाहर आए थे उस दिन उन्होंने सालासर जाकर बालाजी के दर्शन किए थे। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद विधायक ने मीडिया और लोगों से दूरी बनाई हुई है। लेकिन दोनों मामलों में सजा काटने को लेकर विधायक ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि जबरन वसूली मामले में विधायक रमन अरोड़ा को 22 सितंबर को निचली कोर्ट से बेल मिल गई थी।

दरअसल, थाना रामामंडी में 23 अगस्त को जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता लम्मा पिंड के रमेश कुमार ने कहा कि साल 2022 में हलका सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने उन्हें दफ्तर में बुलाया और महीना देने की बात कही। इससे पहले विजिलेंस ने विधायक अरोड़ा को करप्शन कांड में पकड़ा था। हालांकि इस केस में भी विधायक को बेल मिल चुकी है। लेकिन करप्शन केस की सुनवाई 8 अक्टूबर को होनी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -