जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में शनिवार सुबह टेंट हाउस के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमले के दौरान टेंट हाउस का मालिक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया।
आशु टेंट हाउस के मालिक शाम लाल ने बताया कि जागरण पर टेंट लगाने के लिए वह लेबर के साथ जा रहा था कि उसी दौरान मोहल्ले के पंकज और उसके भाई ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमाले के दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिवार ने इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में पहुंचा।