Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: प्रवासियों की झोपड़ियों को लगाई आग, प्रवांचल महासभा के AK...

Jalandhar News: प्रवासियों की झोपड़ियों को लगाई आग, प्रवांचल महासभा के AK Mishra का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: होशियारपुर में 5 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या को लेकर लगातार प्रवासियों के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। कई गांवों में प्रवासियों को लेकर मता भी पास कर दिया गया है। वहीं बीते दिन आदमपुर में आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर मता पास किया गया था। आज जालंधर के खुसरोपुर में शरारती अनंसरों द्वारा प्रवासियों झोपड़ियों को आग लगा दी है। इस घटना को लेकर प्रवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रवांचल महासभा पंजाब के प्रवक्ता पंडित एके मिश्रा ने बताया कि होशियारपुर में हुई घटना की वह खुद कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन एक व्यक्ति की वजह से सभी प्रवासियों के साथ यह व्यवहार नहीं होना चाहिए। पंजाब की तरक्की में सभी मिलकर योगदान दे रहे है। वह पंजाब की तरक्की की कामना भी करते है। उन्होंने कहाकि लाखों लोग पंजाब में आकर रोजगार कर रहे है। ऐसे में उन्होंने सरकार व पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि प्रवासियों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है उसे रोका जाए।

वह पंजाबियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए साथ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत और भेदभाव की बातें ना की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ वह खुद सहयोग करने के लिए तैयार है। ऐसे में प्रशासन द्वारा प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करें और उन्हें रहने की अनुमति दी जाए। अगर कोई व्यक्ति यूपी-बिहार में घटना को अंजाम देने के बाद यहां आकर बिना दस्तावेजों के रह रहा है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

वहीं अन्य प्रवासी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने पंजाब में प्रवासियों को लेकर मता पास किए जाने को रोकने की अपील की है। उन्होेंने कहा कि यूपी-बिहार झारखंड के लोगों से कोई भेदभाव ना किया जाए। क्योंकि यह भी आपके ही साथ है। अगर प्रवासी यहां से वापिस जाते है तो इसका असर जहां इंडस्ट्री सहित अन्य विभागों पर पड़ेंगा, वहीं इसका असर सभी प्रवासियों पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रशासन से अपील की है कि सभी आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -