जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर पेंच फसा हुआ है। दरअसल, 21 दिसंबर को हुए नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत किसी पार्टी को हासिल नहीं हुआ। 85 सीटों में से 38 सीटें आप पार्टी को मिली थी। जिसके बाद राजनीतिक उठापटक के चलते 6 और नवनिर्वाचित पार्षदों ने आप पार्टी का दामन थाम लिया था।

वहीं आज वार्ड-17 की पार्षद सत्या रानी ने पति किरपाल पाली आम पार्टी में शामिल हो गई। वहीं अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसमें कहा गया हैकि 11 जनवरी को तीनों पदों का ऐलान रेड क्रॉस भवन में किया जाएगा। दरअसल, रेड क्रॉस भवन में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे मीटिंग बुलाई गई है, जहां तीनों पदों का ऐलान किया जाएगा।
बता दें कि इस समय आप पार्टी के पास जालंधर निगम में पूर्ण बहुमत है और इसके पार्षदों की संख्या 44 हो गई है। फिर भी किसी भी प्रकार के रिस्क से बचने के लिए 2 तीन पार्षदों को और जल्द ही आप पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर संबंधी घोषणा लोहड़ी के आसपास होने वाली पार्षद हाऊस की पहली बैठक में हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार मेयर पद को लेकर नाम लगभग फाइनल हो गया है।