Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: khingra Gate गोलीकांड मामले में आरोपी Manu Kapoor साथियों संग...

Jalandhar News: khingra Gate गोलीकांड मामले में आरोपी Manu Kapoor साथियों संग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विवाद में अली मोहल्ला के ऋषभ उर्फ ​​बादशाह की हुई थी मौत

जालंधरः खिंगरा गेट के पास शनिवार दे रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया था। जिसमें मनु कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों व अन्य ने अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। घटना में अली मोहल्ला निवासी ऋषभ उर्फ ​​बादशाह को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। देर रात थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। परिवार की ओर से देर रात धरना लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर धरना लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी मनु को उसके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस में मनु व उसके अन्य साथियों को नामजद किया गया है। आरोपियों ने अपने अवैध हथियार से करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है। फायरिंग के बाद आरोपी मनु का घटनास्थल से फरार होने का एक वीडियो भी देर रात सामने आया था। जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर फरार होता नजर आया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page