जालंधरः महानगर के बबरीक चौक के पास दिन-दिहाड़े सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि वह किसी के घर पर सिलेंडर लगाने गए थे। रोड पर टेंपू खड़ा करके वह पास के ही एक घर पर सिलेंडर लगाने चले गए।
जब वह वापस आए तो देखा की उनके टेंपू से सिलेंडर गायब था। पास में ही कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति टेंपू से सिलेंडर उठाकर ले गया। जिसके बाद उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक व्यक्ति टेंपू से सिलेंडर उठाता दिखाई दे रहा है। कर्मी ने प्रशासन से मांग की कि चोरी की वारदातों को रोका जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।