जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास पुली के पास अमन नगर में फैक्ट्री में हादसा हो गया। दरअसल, फैक्ट्री की तीसरी मंजिल लोहे की शेड पर काम कर रहा व्यक्ति नीचे गिर गया। इस घटना में व्यक्ति का सिर जमीन पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए कपूर अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सय्यद अली खान निवासी सतोखपुरा के रूप में हुई है।
हादसे के दौरान फैक्ट्री मालिक मौके से भाग गया, जिसके बाद मृतक के दोस्तों व रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान सय्यद अली के साथ काम करने वाले सिकंदर ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता था और एक सप्ताह पहले पत्नी बच्चों को साथ लेकर घूमने के लिए गई।
वह फैक्ट्री की तीसरी मंजिल लोहे की शेड को बदल रहा था। इस दौरान लैटर पर खड़ा होकर सय्यद अली काम कर रहा था कि अचानक शेड अंदर को घुस गई और उसी दौरान शेड के साथ साथ सय्यद अली भी नीचे जा गिरा। जिस देख वह नीचे जल्द नीचे उतरे तो सय्यद से खून से लथपथ था। सय्यद के साथी आस पास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए कपूर अस्पताल ले गए। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।