जालंधर, (Ens): महानगर के कमल विहार के एक घर में व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं, सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शक जाहिर करते हुए बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून पड़ा था, जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने थाना बस्ती बावा खेल की उपचौकी लेंदर कांप्लेक्स की पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
कमल विहार के रहने वाले साहिल ने बताया कि कल रात को जोगिंदर की मौत हुई थी और सुबह उन्हें उसके बारे में पता चला, जिसके बारे में उन्हें सुबह पता चला तो वह घर में गए, जहां उन्होंने देखा कि शव के पास से खून पड़ा था और सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने परिवारिक सदस्यों से मौत के कारणों के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्हें धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया गया। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि उन्हें इलाका वासियों की ओर से कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में मौत नैचुरल लग रही है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।