आज प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा
जालंधर, ENS: लाजपत नगर में बीते दिन सीआईए स्टाफ और कन्नू गुज्जर गैंग के साथियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से 3-3 गोलियां चली। पार्क के पास पुलिस और कन्नू गैंग के साथियों में गोलियां चलने को लेकर बच्चों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल पाया गया था। जिसके बाद कन्नू गैंग का साथी विक्रम उर्फ निहंग बाबा बाइक सवार की पीछे बैठकर मौके से भाग निकला।
लेकिन पुलिस ने कन्नू गैंग के एक साथी नवीन कुमार काका वासी अली मोहल्ला से एक किलो चिट्टा बरामद किया है, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार गुज्जर गैंग लाजपत नगर में ड्रग्स की डील करने आई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि फरार विक्रम, काली और अन्य की तलाश में पुलिस रेड कर रही है। इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने कहा- एक आरोपी को उनकी टीम ने पकड़ा है।
लेकिन इनपुट शेयर करने से उन्होंने मना कर दिया। पता चला कि कन्नू गुज्जर गैंग सिटी में है और वह ड्रग की एक डील करने के इरादे से आए थे। वह और बाबा एक्टिवा पर थे तो बाकी कार में। नवीन से पुलिस को चिट्टे का लिफाफा मिला है, जिसमें करीब एक किलो चिट्टा बताया गया है। बता दें कि कन्नू गुज्जर व सप्प पहले ही वांटेड है। पुलिस को पार्क के पास एक संदिग्ध कार मिली। दो घंटे तक कोई कार लेने नहीं आया तो पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
