जालंधर, ENS: सोढल फाटक में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पत्रकार है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय शिव भल्ला निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक अभी कुंवारा था। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गई गई है। दरअसल, जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोको पायलट द्वारा ट्रेन फाटक पर रोक दी गई और जीआरपी पुलिस को घटना संबंधी सूचित कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने द्वारा मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें ट्रेन की चपेट में व्यक्ति के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद डिंपल ने बताया कि ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद था। इस दौरान मृतक बाइरक पर आया और बंद फाटक होने के कारण बाइक साइड पर खड़ी कर दी। इस दौरान जब ट्रेन आने लगी तो वह रेलवे लाइनों पर आकर लेट गया और फोन फेंक दिया। जिसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते मृतक के भाई सौरव बेरी ने बताया वह उसके साथ बैठा था। जिसके बाद वह घर खाना खाने के लिए गया और आज भाई का फोन आया तो वह कहने लगा उसे कुछ हो जाना है। सौरव ने कहा कि वह खाना खाने गया तो अचानक फोन आया कि शिव ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों का कहना है कि उसे घर की ओर से कोई परेशानी नहीं थी। वहीं अन्य परिजनों ने कहा कि उन्हें लगा कि शिव गौंशाला गया हुआ है, लेकिन घर में किसी को नहीं पता था कि आज इस दुखद घटना की सूचना मिलेंगी।
