Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: बीमा कंपनियों के कर्मियों ने खोला मोर्चा, कल करेंगे देशव्यापी...

Jalandhar News: बीमा कंपनियों के कर्मियों ने खोला मोर्चा, कल करेंगे देशव्यापी हड़ताल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लंबित मांगों को लेकर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर भारी संख्या में एकत्रित होकर कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 27 मार्च को लेकर ऐलान कर दिया। प्रवक्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर कहा कि 27 मार्च को देशव्यापी हड़ताल की जा रही है और मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका वेतन संशोधन अगस्त 2022 से लंबित है, जिसे केंद्र सरकार की वित्त मंत्रालय द्वारा अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इसके अलावा, उन्होंने पारिवारिक पैंशन को 15 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की मांग की है, जैसा कि बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) में पहले ही लागू किया जा चुका है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग रखते हुए कहा कि जनरल इंश्योरेंस की चारों कंपनियों को मिलाकर एक कंपनी बनाई जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कामरेड अनिल चोपड़ा, योगेश बग्गा, नरेश कुमार, अजय मल्होत्रा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page