Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Indian Hockey Player Sukhjeet Singh के Arjun Award से सम्मानित...

Jalandhar News: Indian Hockey Player Sukhjeet Singh के Arjun Award से सम्मानित होने पर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 3 बेहतरीन खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 समारोह में सम्मानित किया गया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला, जबकि सुखजीत सिंह और जरमनप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीमती मुर्मु ने खिलाड़ियों को खेलों में उनके समर्पण और उत्कृष्टता के सम्मान में ये पुरस्कार प्रदान किए।

श्री सिंह ने पेरिस ओलंपिक, एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम को सफलता की ओर ले जाते हुये उत्कृष्ट नेतृत्व और कौशल का प्रदर्शन किया है। उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिये एक आदर्श बना दिया है। इसी तरह, एक गतिशील डिफेंडर-फॉरवर्ड सुखजीत और एक दुर्जेय डिफेंडर जरमनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह को बीते दिन अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मामले को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं माता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि छोटी उम्र में बेटे को अर्जुन अवार्ड मिला। माता ने बताया कि अर्जुन अवार्ड मिलने के दौरान मौके पर भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह सहित अन्य प्रेमियों ने सुखजीत को घेर लिया और बधाई देने लग गए। हालांकि उस दौरान वह बेटे से ज्यादा मुलाकात नहीं कर पाई थी। वहीं पिता द्वारा पंजाब सरकार से डीएसपी पद पर सुखजीत सिंह को तैनात करने की अपील की है, इस मामले को लेकर माता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अब जल्द से जल्द बेटे को डीएसपी पद पर तैनात किया जाना चाहिए।

दूसरी ओर पिता ने कहाकि कल काफी खुशी का दिन था, जब सुखजीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह को अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान उस समय मुझे गर्व महसूस हो रहा था क्यों कि आज सुखजीत सिंह के कारण ही मैं उसके साथ अर्जुन अवार्ड के लिए वहां पर मौजूद था। वहीं सुखजीत सिंह ने डीएसपी पद पर तैनात किए जाने को लेकर कहा कि सुखजीत सिंह और जर्मनप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवतं मान से मुलाकात की थी और डीएसपी के पद के लिए आग्रह किया था। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों को डीएसपी पद पर तैनात करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page