जालंधर, ENS: लतीफपुरा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने दिसंबर 2022 में अवैध मकानों को गिराया था। वहीं आज डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार सुबह 4:00 बजे से ही लतीफ पूरा एरिया की नाकाबंदी करके कब्जे को खाली करवाया गया। इस मामले को लेकर लतीफपुरा के निवासी पंजाब मंडी बोर्ड की पानी की टंकी पर चढ़ गए है। जहां लोगों द्वारा टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध किए जाने को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा एक महिला बेहोश हो गई।
दरअसल, लतीफपुरा मामले में जिला प्रशासन ने 9 फरवरी तक कोर्ट से कब्जे हटाने का समय मांगा था और आज 10 फरवरी को कोर्ट में अपना जवाब दायर करना था। उससे पहले आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। जिसके बाद लोग लतीफपुरा से सामान उठाकर ले गए। सुबह कार्रवाई के दौरान लतीफपुरा में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी पहुंचे ताकि कब्जे को खाली करवाते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न आ सके। पुलिस टीमें और निगम की टीमें मौके पर पहुंची और आने वाले चारों रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान किसी के भी अंदर जाने से मनाही रही।
वहीं कार्रवाई के दौरान किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि आज सुबह प्रशासन द्वारा 20 जेसीबी मशीने और टिप्पर की मदद से हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए कब्जे को हटाया गया है। दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर मॉडल टाउन मार्किट के दुकानदारों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पिछले 4 सालों से इस मामले को लेकर दुकानदारों के कामकाज पर काफी असर पड़ रहा था। लेकिन आज सुबह प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई सहारनीय है। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई शांतिमय ढंग से की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया।
